फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   One brother carrying sister's wedding items died in a road accident, the other serious

Shravasti News: बहन की शादी का सामान लेकर आ रहे एक भाई की मार्ग दुर्घटना में मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 31 May 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 31 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
One brother carrying sister's wedding items died in a road accident, the other serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहन की शादी का सामान लेने मंगलवार शाम दो भाई मोटरसाइकिल से बदला चौराहा आए थे। लौटते समय बंजारन पुरवा के निकट उनकी मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना से परिवार में कोहराम है।
हतदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी निवासी दीपक वर्मा (20) पुत्र जोगी राम की बहन का विवाह एक जून को होना था। मंगलवार को दीपक भाई सूरज वर्मा के साथ मोटरसाइकिल से थाना क्षेत्र के ही बदला चौराहे से लौट रहा था। बहराइच जमुनहा मार्ग स्थिति बंजारन पुरवा के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक की टक्कर हो गई। दोनों भाइयों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां दीपक की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी सूरज वर्मा को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। घटना के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



गाया जा रहा था मंगल गीत, मच गया कोहराम
खजुरी निवासी जोगी राम वर्मा की बेटी की आज बृहस्पतिवार को बरात आनी थी। घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। देर रात दीपक व सूरज की दुर्घटना की सूचना के बाद परिवार में सन्नाटा छा गया। दीपक की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। ऐसे में अब बेटी की बारात आएगी या नहीं इसे लेकर भी परिवार के लोग ऊहापोह में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed