{"_id":"69065faa6ae4ce644807fe81","slug":"on-the-first-day-of-paddy-procurement-there-was-silence-at-the-centres-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115326-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: धान खरीद के पहले दिन केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: धान खरीद के पहले दिन केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा
Sun, 02 Nov 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति सोनवा के धान क्रय केंद्र पर लटका ताला। - संवाद
श्रावस्ती/तुलसीपुर। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का धान खरीदने के लिए जिले में 26 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन खरीद के पहले दिन ही किसी भी केंद्र की बोहनी नहीं हुई। केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा, किसानों ने दूरी बनाए रखी। कुछ क्रय केंद्रों पर ताला लटकता दिखा, सचिव नदारद रहे।
गिलौला विकासखंड की सहकारी समिति सोनवा पर ताला लटकता मिला। क्रय केंद्र पर सचिव सहित कोई भी कर्मी मौजूद नहीं दिखा। राहगीर रोशन कुमार ने बताया कि सुबह से ही केंद्र पर ताला लटक रहा है।
उधर, साधन सहकारी समिति गुजरवारा पर क्रय केंद्र प्रभारी पंकज पाठक मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अब तक केंद्र पर पांच किसानों ने धान तौल के लिए पंजीकरण करवाया है, लेकिन पहले दिन कोई भी किसान तौल के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
-- इनसेट--
इस बार आई स्कैनर से होगा सत्यापन
वीरपुर। राजकीय धान क्रय केंद्र खरगौरा बस्ती पर संचालक जग्दम्बिका सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार फिंगर के बजाय आई स्कैनर से किसानों का सत्यापन किया जाएगा। इस बार साधारण धान का मूल्य बढ़ाकर 2369 किया गया है, इससे खरीद बढ़ने की उम्मीद है। (संवाद)
नहीं पहुंचे किसान, पंजीकरण भी शून्य
गिरंट बाजार। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी-पैक्स लक्ष्मनपुर सेमरहनिया पर सचिव नरेंद्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अभी कोई पंजीकरण नहीं हुआ है। नायब तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सहकारी संघ नासिरगंज पर सचिव उत्तम शुक्ला मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अभी एक भी किसान का पंजीकरण नहीं हुआ है।
इस बार आई स्कैनर से होगा सत्यापन
वीरपुर। राजकीय धान क्रय केंद्र खरगौरा बस्ती पर संचालक जग्दम्बिका सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार फिंगर के बजाय आई स्कैनर से किसानों का सत्यापन किया जाएगा। इस बार साधारण धान का मूल्य बढ़ाकर 2369 किया गया है, इससे खरीद बढ़ने की उम्मीद है।