फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officers took stock of lockdown observance

अधिकारियों ने लॉकडाउन पालन का लिया जायजा

Sat, 18 Jul 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Officers took stock of lockdown observance
श्रावस्ती। देश व प्रदेश सहित जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार व रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसका अनुपालन कराने के लिए जिला पुलिस अब और सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों सहित थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान लोगों को कोरोना प्रोटोकाल व लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडउान लगाया गया है। इसका कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए पुलिस अब सक्रिय हो गई है। एसपी अनूप सिंह के निर्देश पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने भिनगा नगर सहित लक्ष्मननगर कस्बे में पैदल गश्त कर लॉकडाउन का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने यहां लगाए गए बैरियर व बनाए गए चेकपोस्ट पर पहुंच कर वहां तैनात कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए अनिवार्य रूप से मास्क, ग्लब्स आदि का प्रयोग करने की नसीहत दी। इस दौरान एएसपी ने दवा की दुकानों पर जाकर दुकानदारों से वार्ता कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद ने भिनगा कस्बे का भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थित का जायजा लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे ने इकौना कस्बे में गश्त कर बैरियर चेकपोस्ट आदि को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर अनावश्यक रुप से विचरण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed