{"_id":"614cb69c8ebc3efb95209d8b","slug":"officers-should-work-with-team-spirit-for-the-development-of-the-district-dm-srawasti-news-lko596917569","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के विकास को टीम भावना से काम करें अफसर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के विकास को टीम भावना से काम करें अफसर : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में मौजूद सासंद , डीएम व अन्य
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष व सांसद ने की। इस दौरान उन्होंने जिले के चहुंमुखी विकास के लिए अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने की सलाह दी।
बैठक में सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने कहा कि जिले मे सभी अधिकारी टीम भावना के साथ काम करें। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जन जन को लाभान्वित किया जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई भी गरीब असहाय एवं निर्धन व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अछूता न रहे। जिले में खराब सड़कों की मरम्मत कराकर दुरुस्त कराने के साथ ही बाढ़ से सुरक्षा के लिए बनाये जा रहे तटबंधों को समय से पूरा कराएं। आगामी कुछ ही दिनों में धान खरीद प्रारंभ होगी। जिसकी व्यवस्था सुदृढ़ बना लें ताकि किसानों को कोई दिक्कत न होने पाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्रों जनों को खाद्यान्न समय से उपलब्ध कराया जाए। ऐसे निरीह गरीब जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें चिह्नित कर राशन कार्ड भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने जिले में स्थापित राजकीय नलकूपों का बेहतर ढंग से संचालन करने तथा बॉर्डर एरिया में होने वाले विकास कार्यों की विशेष निगरानी रखकर समय से पूरा कराए जाने का निर्देश भी दिया।
श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चयनित यह आकांक्षी जिला है। जिले में पिछले साढ़े चार साल में सड़क, पुल, पुलिया के निर्माण के साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में तमाम विकास कार्य कराए गये हैं। जिसका जिलेवासियों को लाभ मिल रहा है। भिनगा विधायक असलम राईनी ने कहा कि जमुनहा से बहराइच व भिनगा से लक्ष्मनपुर मार्ग बहुत ही खराब है। जिसे सरकार से बनवाने की जो स्वीकृति मिली है। उस काम को समय से प्रारंभ करा लिया जाए ताकि जनमानस के आवागमन में सहूलियत हो सके। बैठक में गत बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
इसके बाद सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, सूडा, निशुल्क पाठ्य पुस्तकों, डे्रस एवं जूता वितरण, मिड डे मिल योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। बैठक में डीएम टीके शिबु, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. इकबाल अहमद मंसूरी, सभी नामित सदस्य, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, डीएफअओ एपी यादव, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, पीडी इन्द्रपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वाष्णेय एवं प्रभारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विद्या सागर गुप्ता सहित समिति अन्य अधिकारी मौजूद रहे।