फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nutrition garden can end malnutrition

कुपोषण को खत्म कर सकती पोषण वाटिका

Wed, 23 Sep 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Nutrition garden can end malnutrition
श्रावस्ती। कुपोषण को दूर भगाने के लिए जिले में पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को पोषण वाटिका लगाई गई। इसमें प्रधान के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहजन, आंवला, अमरूद के साथ अन्य फलों व मौसमी सब्जियों के पौधे लगाए।
विज्ञापन

जिले में कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की संख्या अधिक है। इसका कारण गर्भवती को उचित पोषण नहीं मिल पाना है। इसी के लिए जिले में इस समय पोषण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका लगाई जा रही है। इस वाटिका में फलों के साथ मौसमी सब्जी के पौधों की बोआई की जा रही है।
विज्ञापन

अभियान के तहत बुधवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका लगाई गई। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह ने कहा कि सभी ग्रामवासियों के घर के आसपास खाली जमीन पड़ी है। इसका उपयोग पोषण वाटिका लगाने के लिए कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वाटिका में आम, अमरूद, नीबू , केला सहित अन्य फलों के पौध का रोपण किया जा सकता है। इसके साथ ही साग सब्जी के पौधे भी लगा सकते है। इससे श्रम के साथ पैसा भी कम लगता है। यह पोषण वाटिका हमेशा ताजे फल व सब्जी देती रहेगी। इससे परिवारीजन स्वस्थ रहेंगे। उधर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण उनके घर जा कर किया। यह अभियान एक साथ पूरे जिले में चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed