{"_id":"6a8f37140f1d1c16d40dd657","slug":"the-district-magistrate-inspected-siswara-ghat-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122672-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: डीएम ने सिसवारा घाट का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: डीएम ने सिसवारा घाट का किया निरीक्षण
Thu, 27 Aug 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
दोंदरा के पास निर्माण कार्य का जायजा लेती डीएम।
श्रावस्ती। आगामी बाढ़ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने गिलौला क्षेत्र के सिसवारा घाट स्थित पुल के एप्रोच मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क को बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए कारगर उपाय करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सेतु निगम के अभियंता को अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड से समन्वय स्थापित कर ड्रेजिंग कराने व जियो शीट और बंबू क्रैट का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने बाढ़ खंड से तकनीकी सहयोग लेकर कटानरोधी कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम ने भिनगा क्षेत्र के दोंदरा तटबंध का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड अखिलेश कुमार गौतम ने बताया कि तटबंध के गैप का कार्य पूरा हो चुका है और इसे एचएफएल स्तर तक निर्मित कर दिया गया है। हालांकि, फ्री बोर्ड की ऊंचाई में मिट्टी का कार्य शेष है। डीएम ने शेष कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।