{"_id":"6a95c1d6081d2be932079bc6","slug":"number-of-patients-with-viral-fever-and-stomach-related-ailments-rises-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122775-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: वायरल बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: वायरल बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़े
Mon, 31 Aug 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पैथालॉजी के बाहर लगी भीड़।
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। अवकाश के बाद दूसरे दिन ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। परचा बनवाने और पैथोलॉजी जांच के लिए लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ा।
सुबह आठ बजे परचा काउंटर खुलने से पहले ही मरीज लाइन में खड़े थे। चार काउंटर चालू होने के बावजूद परचा बनवाने में काफी देर लगी। इसके बाद मरीजों को ओपीडी कक्ष के बाहर भी लंबा इंतजार करना पड़ा। चिकित्सक के पास पहुंचने के बाद उन्हें जांच और दवा काउंटर पर भी लाइन लगानी पड़ी। चिकित्सक डॉ. एनएन पांडेय ने बताया कि इस समय वायरल बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज अधिक आ रहे हैं।
डॉ. पांडेय के अनुसार, बारिश में जगह-जगह जलभराव से मच्छरों की पैदावार बढ़ गई है। साथ ही जलस्तर ऊपर आने से पानी में अशुद्धि का खतरा अधिक होता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बारिश के दिनों में पानी उबालकर पिएं। मच्छरों से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर के आसपास जलभराव की स्थिति पैदा न होने दें। शरीर में दर्द, बुखार, दस्त या उल्टी जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।