फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   NSA imposed on Noori Baba's associate Jalil Ahmed

Shravasti News: नूरी बाबा के सहयोगी जलील अहमद पर लगा रासुका

Thu, 27 Mar 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 27 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
NSA imposed on Noori Baba's associate Jalil Ahmed
श्रावस्ती। नकली नोट व्यवसायी व मदरसा संचालक नूरी बाबा के साथ गिरफ्तार जलील अहमद पर भी रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। इसकी नोटिस थानाध्यक्ष हरदत्त नगर गिरंट सौरभ सिंह ने बहराइच जिला जेल जाकर जलील अहमद को तामील करा दी है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गंगापुर निवासी मुबारक अली उर्फ नूरी बाबा के साथ पुलिस ने एक जनवरी 2025 को चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें बहराइच जिले के थाना पयागपुर अंतर्गत ग्राम काशीजोत निवासी जलील अहमद पुत्र अब्दुल रहमान, रामगांव थाना क्षेत्र के बेगमपुर निवासी रामसेवक व विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के सर्बदी निवासी धर्मराज शुक्ला व सोनवा थाना क्षेत्र के ककंधू गांव निवासी अवधेश कुमार पांडेय का नाम भी शामिल था। आरोप था कि यह लोग यू ट्यूब से सीख कर नकली नोट छापने के बाद उसे बाजार में खपाते थे। मौजूदा समय पांचों आरोपी जेल में हैं। मामले में मंगलवार को डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने नूरी बाबा के बाद अब जलील अहमद पर भी रासुका की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed