{"_id":"64c2b6045985d70d8d0b52c9","slug":"now-information-about-schemes-will-be-given-from-led-van-srawasti-news-c-104-1-srv1002-592-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अब एलईडी वैन से दी जाएगी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अब एलईडी वैन से दी जाएगी योजनाओं की जानकारी
Thu, 27 Jul 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। शासन की योजनाओं की जानकारी देने के लिए सूचना विभाग की एलईडी वैन गांव-गांव जाएगी। जहां लघु फिल्म के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्ट्रेट से बृहस्पतिवार को डीएम ने हरी झंडी इसे रवाना किया।
इस दौरान डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि वैन सभी तहसील मुख्यालयों, ब्लाॅक मुख्यालयों व विभिन्न प्रमुख बाजारों सहित कस्बों व गांवों तथा प्रमुख चौराहों पर जाकर लोगों को जागरूक करेगी।
इसके माध्यम से सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के नौ साल, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से रिकॉर्ड निवेश एवं रिकार्ड रोजगार, नमामि गंगे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा, श्रम, सेवायोजन, पेंशन, सिंचाई, आईसीडीएस, अल्पसंख्यक कल्याण, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डॉ. अनीता शुक्ला, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।