{"_id":"64b2e5b83765a85f220e1177","slug":"now-expensive-cumin-tadka-in-food-plate-srawasti-news-c-104-1-slko1050-433-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खाने की थाली में अब महंगे जीरे का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खाने की थाली में अब महंगे जीरे का तड़का
Sun, 16 Jul 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। खाद्य सामग्री व सब्जियों के साथ ही अब खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले मसालों की आसमान छूती कीमतों ने भी आम आदमी की जीना दुश्वार कर दिया है। खाने की थाली में लगे महंगे मसालों के तड़के ने रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। इस दौरान जीरे की कीमत में सबसे ज्यादा डेढ़ गुना तक बढ़ोत्तरी हुई है। इसके चलते ही आम लोगों ने अब तड़के वाली दाल से भी किनारा कस लिया है।
लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। 150 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही अरहर की दाल पहले ही गरीबों व मध्यमवर्गीय परिवारों की पहुंच से दूर हो चुकी है। किसी तरह रोटी सब्जी के सहारे चल रहे गुजारे पर अब सब्जियों के बाद खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले मसालों की बढ़ती कीमत भी परेशानी खड़ी करने लगी है।