{"_id":"5efcb8ac8ebc3e42d214cafc","slug":"nine-found-corona-infected-in-shravasti-srawasti-news-lko528664289","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में नौ मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में नौ मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण फैलता ही जा रहा है। लखनऊ से मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में भिनगा निवासी अधिवक्ता व लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी सहित सिरसिया में गुलरा के पांच व सेमरी तरहर निवासी दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एक साथ नौ लोगों के संक्रमित मिलने से जिले में हड़कंप की स्थिति रही।
जिले के कुछ क्षेत्रों में अब तक आए प्रवासी मजदूरों में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही थी। वहीं अब यह संक्रमण उन लोगों में भी फैल रहा है जो न तो प्रवासी हैं, और न ही भीड़ भाड़ इलाकों में ही गए हैं। ऐसे ही मंगलवार रात लखनऊ से आई रिपोर्ट में भिनगा नगर के व्यास भवन के निकट रहने वाले एक अधिवक्ता में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिवक्ता के अनुसार वह लॉकडाउन के दौरान न तो तहसील गया और न ही भीड़ भाड़ वाले स्थान पर ही। उसके घर के पास एक संविदा चिकित्सक संक्रमित पाया गया था।
इसी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी घरों से एक एक व्यक्ति के सैंपल लिए थे। इस नमूने की रिपोर्ट आई तो वह संक्रमित मिला। ऐसे ही भंगहा के लेवल वन हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी कर रहा कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया। इसी के साथ ही इकौना क्षेत्र के ग्राम सेमरी तरहर निवासी एक महिला 14 जून को अपने एक वर्षीय बच्ची के साथ एक प्राइवेट बस से दिल्ली से घर आई थी। इस बस में 25 से 30 सवारियां बैठी थी। उनकी जब कोरोना जांच हुई तो महिला संक्रमित पाई गई।
विज्ञापन
वहीं इसी ग्राम पंचायत के मजरा आचार्य पुरवा निवासी युवक 26 जून को मुंबई से आया था। इकौना रोडवेज बस स्टैंड से उसके पिता मोटरसाइकिल से उसे गांव तक लेकर आए थे। जांच के दौरान यह युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला। गांव में रहने के दौरान उसने कई मांगलिक कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया था। इसी प्रकार सिरसिया के ग्राम गुलरा निवासी पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी एक दूसरे के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए हैं।
एक साथ जिले में नौ लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद जिले में भय का वातावरण है। वहीं इस संबंध में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि सभी संक्रमित लोगों की संपर्क हिस्ट्री तलाश की जा रही है। इसके साथ ही सभी को एलवन हॉस्पिटल भंगहा में भर्ती कराया गया है।