फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   New problem: smelly water spewing hand pump

नई परेशानी : हैंडपंप उगल रहे बदबूदार पानी

Mon, 17 Oct 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
New problem: smelly water spewing hand pump
सरयू नहर कालोनी मे लगे चार हैंडपम्प खराब - फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा विकास क्षेत्र के गांवों में भले ही बाढ़ का खतरा टल गया हो। लेकिन जमुनहा वासियों की दुश्वारियां अब भी बरकरार हैं। बाढ़ के दौरान भूखा रहकर रात गुजारने वालों के सामने अब स्वच्छ पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। जमुनहा, वीरगंज व मल्हीपुर बाजार सहित गांवों में लगे कम गहराई वाले निजी हैंडपंपों के पानी से दुर्गंध आ रही है। वहीं सरकारी हैंडपंपों का हाल भी बदहाल है। गांव सहित सार्वजनिक स्थलों पर लगे हैंडपंपों के खराब होने व दूषित जल देने के कारण लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं कागजों में प्रभावित क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाएं पूर्व मे चुस्त-दुरुस्त दर्शाने वाला प्रशासन इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

केस एक
बाढ़ के पानी में डूबा हैंडपंप
मल्हीपुर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय व जमुनहा तहसील के सामने लगा सरकारी हैंडपंप विगत कई माह से उपेक्षित है। जिससे हैंडपंप के आसपास झाड़ियां उगी हुई है। वहीं बाढ़ में हैंडपंप डूबने के कारण इसमें शिल्ट भर जाने से यह हैंडपंप पानी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

केस दो
सरयू नहर कॉलोनी में लगे पांच हैंडपंप, सभी खराब
जमुनहा के पटना गांव स्थित सरयू नहर कॉलोनी जो पुरानी तहसील थी। यहां पांच हैंडपंप लगे हुए हैं। यह सभी हैंडपंप गंदगी के बीच स्थापित होने के कारण दूषित जल दे रहे थे। जिनका उपयोग न होने के कारण जहां चार हैंडपंप खराब हो चुके हैं। वहीं एक से दूषित पानी निकल रहा है। ऐसे में लोग इसका उपयोग करने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
दूषित पानी पीने को विवश लोग
जमुनहा के एठा गांव स्थित पुरने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर के पास काली माता मंदिर हैं। जहां लगे हैंडपंप का चबूतरा टूटा हुआ है। इससे हैंडपंप से उपयोग किया जाने वाला पानी पाइप के सहारे नीचे चला जाता है। इससे हैंडपंप का पानी दूषित हो रहा है। जिसे लोग पीने को विवश हैं।

केस चार
सीएचसी परिसर में लगा हैंडपंप खराब
जमुनहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवासीय परिसर में लगा हैंडपंप खराब है। वहीं बाढ़ के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण जहां लोगों को जलापूर्ति नहीं मिल पाई। यहां लगे सबमर्सिबल में बाढ़ का पानी चले जाने के कारण उसका जल दूषित हो गया है। कम गहराई के हैंडपंप के पानी से बदबू आने के कारण लोगों को पेयजल की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed