{"_id":"69a4752fefb276b050000eb9","slug":"neglect-of-workers-is-condemnable-rajkumar-ojha-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118407-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं की उपेक्षा निंदनीय : राजकुमार ओझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं की उपेक्षा निंदनीय : राजकुमार ओझा
Sun, 01 Mar 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में बैठक करते जनप्रतिनिधि
श्रावस्ती। पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में रविवार को प्रदेश सरकार के सहयोगी राजनीतिक संगठनों के जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दलों के पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष राजकुमार ओझा ने कहा कि हम सभी केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोगी दल होने के बाद भी हमारे कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है। कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारे लिए सर्वाेपरि है। निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनरेश निषाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपू जायसवाल ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश सचिव सैयद अली शाह, राकेश जायसवाल, लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल पासवान आदि मौजूद रहे।