फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   NDRF jawans practiced rescue at barrage

एनडीआरएफ के जवानों ने बैराज पर रेस्क्यू का किया अभ्यास

Sun, 04 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
NDRF jawans practiced rescue at barrage
जमुनहा (श्रावस्ती)। एनडीआरएफ के जवानों ने बीते दिन शनिवार को जमुनहा के लक्ष्मनपुर बैराज पर शनिवार को रेस्क्यू अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान जिले में बाढ़ का खतरा होने पर जिला प्रशासन ने सभी एजेंसी और बाढ़ चौकियाें को सक्रिय कर दिया था। अभ्यास में तहसील क्षेत्र के गांवों में अचानक बाढ़ का पानी घुस गया।
विज्ञापन

जिला कंट्रोल रूम से एनडीआरएफ को सूचित किया गया कि कुछ लोग गांव मे पानी से घिरे हुए है। सूचना मिलते ही कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में आयी 11 बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी की टीम यहां टीम कमांडर निरीक्षक प्रियरंजन के नेतृत्व ने मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान टीम द्वारा लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
विज्ञापन

कुछ लोगों को ले जा रही नाव संतुलन खोने से पलट गई। जहां पहुंची टीम ने रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में गोताखोरों की टीम ने भी सर्च आपरेशन कर सभी डूबे हुए लोगों के बाहर निकालने की सूचना दी। डूबे हुए व्यक्तियों को मेडिकल टीम द्वारा भर्ती किया गया। मौके पर उपजिलाधिकारी जमुनहा प्रवेंद्र कुमार, तहसीलदार जमुनहा नरायन सिंह, टीम के कमांडर धीरेंद्र उपाध्याय, टीम सहायक उप निरीक्षक शिवलाल, दल के अमित कुमार यादव, बृजमोहन, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed