{"_id":"653562e15a62e6d7eb022b85","slug":"ncc-cadets-got-training-in-disaster-management-srawasti-news-c-104-1-srv1002-1899-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एनसीसी कैडेटों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एनसीसी कैडेटों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
Sun, 22 Oct 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया के बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय में ऑल इंडिया एनसीसी ट्रैक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से आए एनसीसी कैडेट्स को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।
ऑल इंडिया एनसीसी ट्रैक कैंप का आयोजन कर्नल अरविंद सिंह पटवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। शनिवार को कर्नल ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षित होना चाहिए। ताकि जरूरत पड़ने पर वह स्वयं व समाज की रक्षा कर सकें। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने उन्हें आपदा प्रबंधन की जानकारी देते हुए कहा कि आपदा कहीं भी किसी भी समय आ सकती है।
ऐसे में प्रशिक्षित व्यक्ति न केवल स्वयं की जान बचा सकता है, बल्कि आसपास के प्रभावितों की भी रक्षा कर सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कैडेटों को पूर्ण मनोयोग के साथ प्रशिक्षण लेने की सलाह दी, ताकि भविष्य में वह देश की सेवा के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
कैडेटों ने तपोस्थली का किया भ्रमण
कटरा। बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय सिरसिया में 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के कैडेटों ने रविवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती का भ्रमण किया। इन कैडेटों का नेतृत्व बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर व कैंप कमांडेंट कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल ने किया।
इनके साथ राप्ती ग्रुप में शामिल जम्मू कश्मीर और लद्दाख निदेशालय के 101 कैडेट भी मौजूद रहे। इस दौरान आनरी लेफ्टिनेंट सूबेदार गुरनैल सिंह व हवलदार हरियुद्ध ने कैडेटों को तपोस्थली के पौराणिक महत्व की जानकारी दी।