फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   NA

Shravasti News: 2337 मतदाता आज करेंगे 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Mon, 30 Jan 2023 01:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 30 Jan 2023 01:56 PM IST
विज्ञापन
NA

विज्ञापन
श्रावस्ती। स्नातक एमएलसी पद के लिए सोमवार को आठ बजे से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जिले में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2337 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। भिनगा तहसील सभाकक्ष, गिलौला, सिरसिया, इकौना व जमुनहा ब्लाॅक सभाकक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया है। गिलौला में 406, इकौना में 656, जमुनहा में 437, सिरसिया में 268 व भिनगा में 570 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक उप निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी व दो महिला व दो पुरुष आरक्षी के साथ आधा सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। जिले में 1862 पुरुष व 475 महिला मतदाता हैं। रविवार को कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इस दौरान डीएम नेहा प्रकाश, एसपी प्राची सिंह, सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम डीपी सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed