{"_id":"63ce753ff13ddc77686ce35b","slug":"na-srawasti-news-c-13-1-62104-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दुत्कारा, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पति ने दिया तीन तलाक, पुलिस ने दुत्कारा, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज
Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। पति ने सरे राह तहसील परिसर में तीन तलाक दे दिया। पुलिस से जब मदद मांगने गई तो वहीं भी दुत्कारा गया। न्यायालय के आदेश पर मल्हीपुर पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मल्हीपुर के उल्लहवा निवासी नजबुल निशां का आरोप है कि उसका विवाह भेला गांव निवासी फारुख के साथ हुआ था। उसका पति फारूक के बीच कुछ विवाद चल रहा है। इस लिए वह अपने मायके उल्लहवा रह रही है। 19 नवंबर को फारूख अपने साथ हासिम, अब्दुल सलाम व अपनी मां राजिया को लेकर उसके घर आया था। इस दौरान उन लोगों ने पारिवारिक विवाद पर चर्चा के लिए उसे व उसके पिता को जमुनहा बुलाया। इस बुलावे पर वह व उसके पिता तहसील जमुनहा गये। जहां पर फारूख ने उसे तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया,और एक तलाकनामा कागज तैयार कराकर उस पर जबरदस्ती उससे व उसके पिता से अंगूठा लगवा लिया। इस घटना की सूचना पीड़ित महिला ने तत्काल मल्हीपुर पुलिस को दिया। लेकिन यहां भी उसक फरियाद नहीं सुनी गई। पीड़िता ने न्याय की आस में एसपी को भी शिकायती पत्र भेजा। इस पर जब पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया तो न्यायालय ने मल्हीपुर पुलिस को मामला दर्ज कर जांच का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद मल्हीपुर पुलिस ने पीड़िता का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन