{"_id":"67e44876711132cacc0fef54","slug":"myanmar-female-tourist-dies-under-suspicious-circumstances-shravasti-news-c-104-1-srv1004-110134-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: म्यांमार की महिला पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: म्यांमार की महिला पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत
Thu, 27 Mar 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
ई आई नांग की फाइल फोटो।
श्रावस्ती। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में म्यांमार से आई महिला पर्यटक की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नवीन मार्डन थाना कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
म्यांमार से मंगलवार को 22 सदस्यीय दल प्रार्थना करने बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती आया था। दल में म्यांमार के 72 टेकी लीक शान राज्य के जिला टाकी लेक निवासिनी ई आई नांग (67) व उनके पुत्र आंग क्याव भी थे। ई आई नांग व आंग क्याव बौद्ध तपोस्थली कटरा स्थित ट्यूलिप इन होटल कटरा के रूम नंबर 117 में रुके थे। बुधवार भोर जब आंग क्याव जगे तो देखा कि उनकी मां ई आई नांग की मौत हो चुकी है। इसकी जानकारी आंग क्याव ने होटल प्रबंधक को दिया। होटल प्रबंधक की सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा। टूर गाइड अभय कुमार ने बताया कि मृतक ई आई नांग का अंतिम संस्कार वर्मा मंदिर परिसर में किया जाएगा। वहीं, दल के अन्य सदस्य नेपाल राष्ट्र के लुंबिनी के लिए रवाना हो गए।