फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Motivate parents to educate children

बच्चों को शिक्षित करने के लिए अभिभावकों को करें प्रेरित

Wed, 14 Oct 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Motivate parents to educate children
जमुनहा (श्रावस्ती)। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने व विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए बुधवार को जमुनहा ब्लॉक में बैठक हुई। इसमें बच्चों को शिक्षित करने के लिए उनके अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी जेएन दुबे ने नई पहल परियोजना के तहत शिक्षा जागरूकता अभियान के प्रचार प्रसार पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से चलाए जाने वाले अभियान के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा के मूल अधिकार से वंचित न हो, इसके लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े समूह के परिवारों को अभियान में जोड़कर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की उपस्थित बढ़ाई जाए। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों के ईट भट्ठों पर चले जाने से उनके बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाते हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ना विभाग का उद्देश्य है। विद्यालयों में छात्रों का पंजीयन ही सिर्फ काफी नहीं है, बल्कि उनकी उपस्थिति भी होनी चाहिए। गुलस्ति आरा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को लेकर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। इसके जिले के जिले के सभी पांचों विकास खंडों के गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में ममता वर्मा, रीना चक्रवर्ती, रेखा व अनूप सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed