{"_id":"5d6953478ebc3e01767f37c2","slug":"mother-could-not-bear-the-shock-of-son-s-death-srawasti-news-lko4789416185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा बाजार निवासी एक युवक गुरुवार की रात खाना खाकर लेटा था। इसके बाद उसे पेट दर्द की शिकायत हुई। जानकारी होने के बाद जब तक परिवारीजन युवक को अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई।
अचानक हुई बेटे की मौत के सदमे को मां बर्दाश्त नहीं कर सकी और कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत के बाद परिवार सहित बाजार में मातम छा गया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा चौकी अंतर्गत भंगहा बाजार निवासी सलाहुद्दीन उर्फ नाना (35) पुत्र शहादत अली गुरुवार की रात खाना खाकर लेटा हुआ था। इसी बीच अचानक उसके पेट में दर्द शुरू हो गया, जिसकी जानकारी सलाहुद्दीन ने परिवारीजनों को दी। परिवारीजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक सलाहुद्दीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
युवक की अचानक मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इस बीच बेटे की मौत का सदमा सलाहुद्दीन की मां खातूना (60) बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसे दिल का दौरा पड़ गया। इससे बेटे की मौत के करीब 20 मिनट बाद मां की भी मौत हो गई।
अचानक मां-बेटे की मौत होने से परिवार सहित भंगहा बाजार में मातम छा गया। शुक्रवार को मां और बेटे का जनाजा एक साथ निकला, जिसे देख लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह ने बताया कि मां और बेटे की मौत इत्तिफाकिया है। ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं की गई।