Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mother and son attacked with sickle, condition critical

Shravasti News: हंसिया से मां-बेटे पर हमला, हालत गंभीर

Mon, 02 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 02 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mother and son attacked with sickle, condition critical
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के भावलपुर गांव में शनिवार देर शाम गाली देने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने महिला पर हंसिया से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे को भी आरोपी ने घायल कर दिया। दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नौबस्ता के मजरा भावलपुर निवासी सबूर खान के मुताबिक, उनकी पत्नी सैफुननिशा (52) घर में थीं। तभी गांव का समशुद्दीन दरवाजे पर पहुंचकर गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने हंसिया से हमला कर दिया। मां को बचाने पहुंचे बेटे अहमद रजा (20) पर भी वार कर दिया। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख एएलएस एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed