{"_id":"68ffbcd7bbd13179c10b5194","slug":"mla-met-the-family-members-of-the-deceased-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115198-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: मृतक के परिजनों से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: मृतक के परिजनों से मिले विधायक
Tue, 28 Oct 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजनों का हाल जानने पहुंचे श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय। - संवाद
इकौना। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 17 अक्तूबर को कंजड़वा निवासी आकाश पासवान (16) की मौत हो गई थी। रविवार को आकाश के घर श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने हादसे में घायल हुए सूरज पासवान के परिजनों से भी मुलाकात की और हर संभव मदद दिलाने व इलाज करवाने का आश्वासन दिया।
विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि हादसे के समय वह धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड में थे। लौटने पर उन्हें दर्दनाक हादसे की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि घायल सूरज का इलाज वह स्वयं करवाएंगे। साथ ही मृतक आकाश के परिजनाें को मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के पास ले जाकर सरकारी सहायता राशि दिलवाई जाएगी।
इलाज में लापरवाही को लेकर उन्होंने कहा कि टांका लगवाने के लिए धागा बाहर से मंगवाने के आरोप की विभागीय जांच हो रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं, लेकिन किसी ने घायल परिवार को मदद करने के लिए हाथ नहीं बढ़ाया।