{"_id":"6491ed5ee8a835e6b10cc40d","slug":"minor-abductor-arrested-srawasti-news-c-104-1-slko1050-164-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नाबालिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नाबालिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार
Tue, 20 Jun 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने मंगलवार को कानी बोझी चौराहा से नाबालिग का अपहरण करने वाले वांछित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अनीस अहमद निवासी टेपरी थाना मल्हीपुर को न्यायालय भेजा गया।
साइकिल रैली निकाल बताए योग के लाभ
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को एसएसबी की ओर से सभी सीमा चौकियों में जवानों ने साइकिल रैली निकाली। इस दौरान सभी से योग करने की अपील की गई। यह साइकिल रैली ककरदरी, तरुस्मा, सुईया, सोनपथरी, गुज्जर गौरी और भैसाई नाका समवाय के जवानों की ओर से निकाली गई। जवानों ने ग्रामीणों को योग के लाभ बताए।
आबकारी दुकानों का हुआ आवंटन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में ई लाटरी के माध्यम से आबकारी दुकानों का आवंटन किया गया। इसमें 08 देशी शराब, 05 अंग्रेजी शराब व 02 बीयर की दुकानें थीं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि पंद्रह दुकानों के लिए 153 आवेदन आॅनलाइन प्राप्त हुए थे। इससे सरकार को लगभग 50 लाख रुपये फार्म प्रोसेसिंग फीस के रूप में प्राप्त हुए। बेसिक लाइसेंस फीस एवं लाइसेंस फीस के रूप में 21 लाख रुपये प्राप्त होगें। सभी दुकानें असेवित क्षेत्रों नवसृजित हैं।