फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Minister in charge inaugurated the MRI center

Shravasti News: प्रभारी मंत्री ने किया एमआरआई केंद्र का उद्घाटन

Sun, 23 Nov 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 23 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge inaugurated the MRI center
एमआरआई केंद्र का उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल।    - स्रोत  : विभाग
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में बने एमआरआई केंद्र का शनिवार को प्रभारी मंत्री आबकारी व मद्य निषेध विभाग स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने उद्घाटन किया। इससे अब लोगों को बेहतर जांच सुविधा मिलने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की प्राथमिकता है कि जिला स्तरीय अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित किया जाए, जिससे ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं नजदीक ही मिल सकें।
विज्ञापन


इस एमआरआई मशीन के माध्यम से ट्यूमर, मस्तिष्क व रीढ़ की जांच, जोड़ों की बीमारियों तथा अन्य जटिल रोगों का सटीक निदान संभव होगा। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि इस मशीन की क्षमता प्रतिदिन लगभग 20-25 मरीजों की जांच करने की है। लोगों को शासन की ओर से निर्धारित रियायती दरों पर जांच उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि एमआरआई मशीन का संचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित करें। इस मौके पर विधायक रामफेरन पांडेय, एमएलसी पद्मसेन चौधरी, डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, सीडीओ शाहिद अहमद, सीएमओ डॉ. एके सिंह, सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed