{"_id":"647e28df54cc7bc14307e8f8","slug":"mazar-was-being-built-by-putting-a-sheet-in-the-forest-police-removed-it-srawasti-news-c-13-1-273567-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जंगल में चादर डालकर बना रहे थे मजार, पुलिस ने हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जंगल में चादर डालकर बना रहे थे मजार, पुलिस ने हटाया
Mon, 05 Jun 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जंगल में पेड़ के नीचे चादर डालकर उसे मजार की शक्ल दी जा रही है। सोमवार को इसी तरह रावतारा जंगल में पेड़ के नीचे अवैध मजार बनाने का प्रयास करने वाले को पुलिस ने खदेड़ दिया। यह मजार वन चौकी से मात्र कुछ ही दूरी पर बनाई जा रही थी। वन विभाग अपनी ही जमीन को बचा नहीं पा रहा है। उसी के सामने ही धीरे-धीरे करके वन भूमि पर अवैध मजार बनती जा रही हैं।
ऐसा ही कुछ भिनगा से परसा डेहरिया की ओर जाने वाले मार्ग के दाईं ओर वन भूमि पर कई स्थानों पर कब्जा करके मजार की शक्ल दे दी गई है। जिसे वन विभाग को हटाने में पसीना छूट रहा है। वहीं अंटा से तेंदुआ जाने वाले मार्ग पर रावतारा जंगल में मुख्य मार्ग के किनारे ही पेड़ के नीचे मजार की शक्ल दी जा रही है। यहां कुछ लोग वन भूमि को साफ करके वहां चादर डाल जाते हैं।
यही नहीं चादर के आसपास अगरबत्ती व कुछ पैसे भी डाल देते हें। ताकि धीरे-धीरे यह मजार की शक्ल ले सके। सड़क किनारे चद्दर पर पैसे पड़े होने के कारण आने-जाने वाले राहगीर भी इसे धार्मिक स्थल मान कर पैसे डाल देते है। यह सब कुछ वन चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर हो रहा है। इसके बावजूद वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी न तो इस चद्दर को हटाने की जहमत उठाते हैं और न ही अपनी भूमि को बचाने का प्रयास करते हैं। इसकी सूचना जब एलआईयू को मिली तो मामला एसपी के संज्ञान में आया।
विज्ञापन
इसी के बाद भिनगा पुलिस ने इस अवैध मजार बनाने की प्रक्रिया को खत्म कर दिया। पुलिस ने वहां पड़े चद्दर को हटा दिया। इस संबंध में एसपी प्राची सिंह का कहना है कि इस तरह के अवैध निर्माण को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी इस तरह के अवैध निर्माण हो रहे हों या फिर कुछ ऐसी प्रक्रिया चल रही हो, वहां के स्थानीय लोग थाने में सूचना दें कार्रवाई की जाएगी। संवाद