फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Maternal nephew dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत

Fri, 03 Jul 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Maternal nephew dies due to tractor collision
इकौना (श्रावस्ती)। सरदारपुरवा निवासी एक युवक गुरुवार की देर रात अपने भांजे को उसके घर छोड़ने बरईपुरवा जा रहा था। जैसे ही वह बरइपुरवा के निकट पहुंचा तभी लकड़ी लाद कर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि भांजे की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इकौना ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सरदारपुरवा निवासी राजेश कुमार (30) पुत्र सीताराम के घर पर उसका भांजा बरईपुरवा निवासी रामकुमार (20) पुत्र खेमराज आया था। भांजे को उसके घर छोड़ने के लिए गुरुवार रात करीब 11 बजे राजेश मोटर साइकिल से बरईपुरवा जा रहा था। जैसे ही राजेश बरईपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी लकड़ी लाद कर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दई। इससे मामा व भांजा दोनों ही मौके पर गिर गए। इसके बाद ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। इसमें राजेश कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं भांजा राम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से रामकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ ले जाते समय रास्ते में बाराबंकी के निकट रामकुमार की भी मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक इकौना मनोज कुमार पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे सीओ तारकेश्वर पांडे ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक राजेश के भाई राजू की तहरीर पर इकौना पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed