{"_id":"68b89668de814a68ef0c20cf","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113833-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Thu, 04 Sep 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
वीरपुर। ग्राम पंचायत भटपुरवा कला निवासी कमरजहां (23) का शव मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कमरजहां की मौत की सूचना पर पहुंचे उनके परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। उधर, उनके ससुरालीजन पारिवारिक स्थितियों के चलते फांसी लगाने की बात कह रहे हैं। उनके पति हमीदुल्लाह मुंबई में हैं, जानकारी होते ही वह घर के लिए चल पड़े हैं।
सीओ इकौना भरत पासवान, फॉरेंसिक टीम व श्रावस्ती थाना प्रभारी शंभू सिंह के साथ मौके पर पहुंचे व जांच की। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।