{"_id":"614e05f68ebc3e090418e110","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-circumstances-fear-of-murder-srawasti-news-lko597037093","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। घुड़दौरिया के मजरा जब्दी निवासिनी एक विवाहिता की गुरुवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
बहराइच जिले के थाना रिसिया क्षेत्र के ग्राम भगतपुर निवासिनी फूलमाता ने अपनी पुत्री प्रेमा देवी (26) का विवाह सात वर्ष पूव मल्हीपुर थाना क्षेत्र के असनाहरिया पुलिस चौकी अंतर्गत विकास घुरदौड़िया के मजरा जब्दी निवासी राजित राम चौहान से किया था। जिसकी गुरुवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा फूलमाता को दी गई। जानकारी के बाद जब्दी पहुंची फूलमाता ने प्रेमा देवी की हत्या की आशंका जताते हुए मल्हीपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दी तहरीर में फूलमाता ने आरोप लगाया है कि ससुरालीजनों द्वारा आये दिन उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था।
एक सप्ताह पूर्व प्रेमा द्वारा उसे फोन कर ससुरालीजनों के प्रताड़ना की जानकारी दी गई थी। जिसकी प्रताड़ना के चलते मौत हो गई। सूचना के बाद गांव पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह बताते हैं कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)