फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Made women aware of safety

महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mon, 09 Nov 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Made women aware of safety
ग्रामीणों महिलाओं को जागरूक करती नारी सुरक्षा दल - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इसका महिलाओं को सदैव अहसास होना चाहिए। रास्ते, कार्यस्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करने का प्रयास करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें। शिकायत करने वालों का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

ये बातें सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा दल में शामिल उप निरीक्षक सुनीता सिंह ने सिरसिया क्षेत्र में भ्रमण के दौरान महिलाओं व युवतियों से कही। उन्होंने बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं तथा बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में जानकारी दिया।
विज्ञापन

उन्हें वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चिकित्सीय के लिए 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय परिसर की जांची सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा कमलाकांत त्रिपाठी ने सोमवार को भिनगा तहसील व न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय सुरक्षा में लगे सभी पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed