{"_id":"697271e1372a4776130c24da","slug":"made-aware-about-online-fraud-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117456-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ऑनलाइन ठगी के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ऑनलाइन ठगी के प्रति किया जागरूक
Fri, 23 Jan 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती आरक्षी।- स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों व शक्ति दीदियों ने जागरूकता चौपाल लगाई। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि टीमों ने गांवों, कस्बों, स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर लगी चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट की जानकारी दी।
इसके साथ ही ओटीपी साझा न करने, सुरक्षित पासवर्ड का उपयोग व साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर त्वरित शिकायत दर्ज कराने के प्रति जागरूक भी किया। सभी को हेल्पलाइन नंबरों व महिला हितैषी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।