{"_id":"65c2791a43200ec8610d2116","slug":"lok-sabha-elections-srawasti-news-c-104-1-srv1001-103436-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: लोकसभा चुनाव में एनडीए को शिकस्त देगा पीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: लोकसभा चुनाव में एनडीए को शिकस्त देगा पीडीए
Tue, 06 Feb 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को पीडीए गठबंधन शिकस्त देगा। यह दावा मंगलवार को श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के इकौना देहात व अंधरपुरवा में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक मुस्लिम जन पंचायत पखवाड़ा के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद, बहराइच की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. वकार अहमद शाह की पत्नी तथा पूर्व मंत्री यासर शाह की माता रुवाब सईदा के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर उन्हें सपा सरकार की उपलब्धियों व केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजहर मंसूरी, रामराज यादव बौद्ध, राजू यादव, अब्दुल माजिद, अशोक यादव, श्यामता यादव, सुरेश पासवान, हरेश यादव, मोहम्मद कैफ व रामफेरन राव सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।