फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Life is unhappy due to shivering cold

कंपकंपाती ठंड से जनजीवन बेहाल

Sat, 23 Jan 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Life is unhappy due to shivering cold
कोहरे की चादर में लिपटी तराई। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में कोहरा बूंद बनकर बरस रहा है। शनिवार को भी पूरे दिन सूर्य न निकलने से ठंड का पारा और लुढ़क गया। तराई क्षेत्र में शनिवार का तापमान न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। ठंड के चलते आम लोगों का जीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन

जिले में कोहरे का प्रकोप जारी है। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं दोपहर तक कोहरा बूंद बनकर बरसता रहा। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व लगातार तीन किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बरकरार है। ऊनी कपड़े भी लोगों को कंपकंपाती ठंड से राहत नहीं दिला पा रहे। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव व विद्युत उपकरणों का सहारा लेने को विवश रहे। वहीं पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा के कारण आर्द्रता बढ़ कर 74 प्रतिशत पहुंच गई। इसका असर सिर्फ इंसान ही नहीं मवेशियों पर भी दिखा। जिन्हें ठंड से कंपकंपाते देखा जा रहा है। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमपी सिंह बताते हैं कि मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed