{"_id":"6568d3e650e719a8fe01f73e","slug":"license-of-fertilizer-seller-cancelled-case-against-agricultural-chemical-seller-srawasti-news-c-104-1-slko1050-2491-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त
Thu, 30 Nov 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिलावटी व नकली खाद, बीज व कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। तीन उर्वरक व एक कीटनाशक दुकान का नमूना फेल मिला।
जिला कृषि अधिकारी अनिल प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में खाद, बीज व कीटनाशक की दुकानों पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान 40 उर्वरक, 92 बीज व 24 कृषि रक्षा रसायन के नमूने लिए गए थे। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जांच में बरदेहरा स्थित मंशाराम वर्मा, चिल्हरिया स्थित सुरेंद्र कुमार व भिनगा नगर के एमए ट्रेडर्स के उर्वरक का नमूना जांच में फेल हो गया। इस पर मंशाराम वर्मा का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही सुरेंद्र व एमए ट्रेडर्स को कारण बताओ नोटिस भेजी गई है। इसमें सुरेंद्र कुमार की ओर से संतोषजनक जवाब न दिए जाने के कारण लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
एमए ट्रेडर्स ने दोबारा जांच के लिए डायरेक्टर के यहां प्रार्थना पत्र दिया है। बीज का नमूने जांच में फेल नहीं हुए। जबकि मल्हीपुर के वीरगज पटना स्थित शिवदयाल पांडे के कृषि रसायन का नमूना जांच में फेल मिला। जिनके विरुद्ध सीजेएम न्यायालय में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि खाद, बीज व कीटनाशक की दुकानों पर छापेमारी जारी है। यदि खामियां मिली तो कार्रवाई की जाएगी।