फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Let's get vaccinated, drive away corona

चलो टीका लगवाएं, कोरोना को दूर भगाएं

Fri, 18 Jun 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Let's get vaccinated, drive away corona
श्रावस्ती। इंडो नेपाल सीमा से सटे सिरसिया के थारु जनजाति बाहुल्य ग्राम भचकाही में कोरोना गाइड लाइन का पालन करने व वैक्सीन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इससे जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से तारीफ हो रही है। वहीं डीपीआरओ ने भी बधाई दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी किरन ने भचकाही में चलाए जा रहे अभियान की सराहना की है। उन्होंने आशा कार्यकर्ता सीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता देवी, सफाई कर्मी सवनी राना, कृष्ण कुमार सहित ग्रामीणों द्वारा सभी के घर जाकर लोगों को जागरूक किए जाने का स्वागत किया है। ग्राम प्रधान मन कुमारी ने बताया कि गांव में स्थापित थारु कल्चर श्रावस्ती सहित गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों द्वारा अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया जा रहा है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता व टीकाकरण से संबंधित भ्रामक खबर से दूर रहना चाहिए। इसके लिए थारु महासंघ की ओर से गांव गांव जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेन्द्र भचकाही की एएनएम सुषमा प्रसाद सिंधी ने बताया कि भचकाही में थारु समाज के लोग आज के समय बहुत अच्छी एवं आगे की सोच रखते हैं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बारिश के बीच मे लोग टीकाकरण के लिए केंद्र पहुंच रहे हैं। इस अभियान में गांव के मजरा रावलपुर व बनकटी से शुरुआत हुई। इसके बाद दोपहर में भचकाही पश्चिमी की महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। इस अभियान के दौरान 218 लोगों ने मुफ्त टीकारण का लाभ लिया। इस मौके पर उपकेंद्र भचकाही की नमिता, कल्पनाथ, आशीष कुमार, राम कुमार, राम गोपाल सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed