फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Leopard injured woman

तेंदुए ने महिला को किया घायल

Tue, 24 Sep 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Leopard injured woman
तेंदुए के हमले में घायल ऊषा सिंह। - फोटो : SRAWASTI
सिरसिया (श्रावस्ती)। निबिहा गांव निवासी एक महिला घर के बाहर बरामदे में मच्छरदानी लगा कर सो रही थी। जहां मंगलवार भोर में आए एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुन दौड़े परिवारीजन व ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को परिवारीजनों द्वारा सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। घटना की सूचना के बाद गांव पहुंचे अधिकारियों ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के निबिहा गांव निवासी ऊषा सिंह (32) पत्नी गुलाब सिंह सोमवार की रात घर के बरामदे में मच्छरदानी लगा कर सो रही थी। जहां मंगलवार भोर करीब चार बजे पहुंचे तेंदुए ने ऊषा सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

तेंदुआ ऊषा की गर्दन को पकड़ने का प्रयास करने लगा। ऊषा के भिड़ने पर तेंदुए ने उसके दोनों हाथों को जबड़े में दबोच लिया और महिला को खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगा। इस बीच महिला ने शोर मचाया, जिसे सुन कर पहुंचे परिवारीजनों ने हांका लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद तेंदुआ महिला को छोड़कर कर जंगल में भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजन घायल ऊषा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे घर भेजा दिया। वहीं, घटना की सूचना के बाद गांव पहुंचे उप जिलाधिकारी भिनगा चंद्रमोहन गर्ग व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंगबहादुर यादव ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने, रात में अकेले घर से बाहर न जाने व घर के बाहर न सोने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed