{"_id":"5dfd080c8ebc3e87ff46c9de","slug":"lekhpalas-protested-by-boycotting-work-srawasti-news-lko4988276150","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
श्रावस्ती में प्रदर्शन करते लेखपाल।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। शासन की ओर से प्रतिबंध के बाद भी शुक्रवार को राजस्व लेखपालों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस दौरान लेखपालों ने कार्रवाई की परवाह किए बिना आठ सूत्री मांगों के पूरा न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने सरकार व जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लेखपालों की मांगों को पूरा न कर उनकी आवाज दबाने के लिए उन पर कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि लेखपाल संघ अपनी जायज मांग को लेकर शांतिपूर्ण ठंग से कार्य बहिष्कार कर रहा है। सरकार व प्रशासन हमारी मांग पूरी न कर हमारे आंदोलन को दबाना चाहती है। सरकार के इशारे पर ही प्रशासन की ओर से संघ के पदाधिकारियों को निलंबित करने के साथ ही 100 साथियों के खिलाफ नो वर्क नो पे का नोटिस जारी किया गया है। इससे लेखपाल डरने वाले नहीं हैं। सरकार जब तक हमारी मांग पूरी नहीं करती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
जिलामंत्री अनंतराम ने कहा कि सरकार चाहे जितनी भी कार्यवाही करे, भले सभी को बर्खास्त क्यों न कर दे, लेकिन हम अपनी मांग पूरी कराए बगैर पीछे नहीं हटेंगे। लेखपाल एसीपी व वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन से वंचित लेखपालों को पेंशन देने, विशेष भत्ता एवं स्टेशनरी भत्ता देने, दो पहिया वाहन भत्ता सहित राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तित कर राजस्व उप निरीक्षक करने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश की भांति प्रशासनिक व्यय एवं इंसेंटिव देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर संतोष कुमार यादव, सौम्या तिवारी, दीपाली अग्रवाल, शिल्पी शुक्ला, राजमनि शुक्ला, रामकरन गुप्ता, प्रदीप चौधरी, अर्जुन पटेल, विक्रम सिंह, ध्रुव कुमार, धर्मेशदत्त गुप्ता, कृष्ण चंद्र मिश्रा, जगतराम शुक्ला, दिनेश वर्मा सहित जिले के सभी लेखपाल मौजूद रहे।