फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Launch of Mission Shakti Campaign 6.0; foot march organized.

Shravasti News: मिशन शक्ति अभियान 6.0 का शुभारंभ, निकाला पैदल मार्च

Mon, 12 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 12 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Launch of Mission Shakti Campaign 6.0; foot march organized.
मिशन श​क्ति अ​​भियान की रैली निकालती महिला आरक्षी।-
श्रावस्ती। नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के संकल्प के साथ सोमवार को मिशन शक्ति अभियान 6.0 का शुभारंभ हुआ। एसपी राहुल भाटी ने पुलिस लाइन से जागरूकता पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वह एएसपी चंद्रकेश सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ मार्च में शामिल हुए और महिला सुरक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन

मार्च में महिला पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न विभागों की महिला कार्मिक और छात्राएं शामिल हुईं। सभी ने पंपलेट और स्लोगनों के माध्यम से लोगों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर भिनगा कस्बे और बाजार से गुजरते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया। एसपी राहुल भाटी ने पुलिसकर्मियों को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी शिकायतें संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed