फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kit found, investigation started, another dengue victim found

मिली किट, शुरू हुई जांच, एक और मिला डेंगू पीड़ित

Mon, 31 Oct 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kit found, investigation started, another dengue victim found
श्रावस्ती। जिले में संक्रामक रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। किट मिलने के बाद संक्राम रोग के मरीजों की जांच में तेजी आ गई है। सोमवार को हुई जांच में एक और डेंगू का मरीज चिह्नित हुआ। इसके साथ ही जहां जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या पांच पहुंच चुकी है। वहीं इसमें से दो लोगों की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

जिले में दूषित जल व बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण भिनगा व इकौना नगर सहित गांवों में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। जिससे डेंगू के मरीजों की संख्या भी तेजी से इजाफा हो रहा है। विगत एक सप्ताह में संयुक्त जिला चिकित्सालय में हुई जांच के दौरान चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं एक की जिला अस्पताल बहराइच में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं भिनगा निवासिनी एक बालिका में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिसकी मौत हो चुकी है। सोमवार को हुई जांच में सिरसिया के लालपुर कुसमहवा निवासिनी प्राची सिंह में भी डेंगू की पुष्टि के बाद उसका इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही 63 टाईफाइड व आठ मरीज स्क्रप टाइफस के चिह्नित हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। डेंगू के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए न सिर्फ सभी सीएचसी व पीएचसी में किट भेज कर जांच का निर्देश दिया गया है। बल्कि जिला प्रशासन की ओर से ऐहतियात बरतने के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक भिनगा व इकौना नगर सहित गांवों में न तो फॉगिंग कराई गई है और न ही दवा का छिड़काव ही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन तरीका अपना रहे ग्रामीण
ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ा है। इससे स्वयं व अपने मवेशियों को बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोग भूसा, कूड़ा आदि जलाकर धुआं कर रहे हैं। वहीं प्रशासन के ध्यान न देने के कारण मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए लोग निजी खर्च पर मैलाथियान, ब्लीचिंग पाउडर आदि लाकर अपने घरों के आसपास छिड़काव कर रहे हैं। जिससे लोगों मे प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed