फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kidnapped scribe freed, three arrested

अपहृत मुंशी को कराया मुक्त, तीन गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2020 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped scribe freed, three arrested
श्रावस्ती। भिनगा कचहरी से वापस घर लौट रहे मुंशी का मंगलवार को रास्ते में कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने मुंशी के पुत्र से तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को भिनगा कोतवाली पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुंशी को मुक्त करा कर तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमनगरा निवासी नरेंद्र कुमार मिश्र पुत्र शिवनाथ भिनगा कचहरी में मुंशी है। प्रतिदिन की भांति मंगलवार शाम वह कचहरी से वापस घर लौट रहा था। जिसका फोरलेन स्थित सिसवा पेट्रोलपंप के निकट से अपहरण कर लिया गया। देर रात तक नरेंद्र के घर नहीं आने पर उसके पुत्र अमन कुमार मिश्र ने उसे फोन मिलाया तो पता चला कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन

इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने अमन से पिता को छुड़ाने के लिए तीन लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। अमन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर नरेंद्र की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं मामले में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय व सर्विलांश टीम को नरेंद्र को खोजने व आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने अपहृत नरेंद्र मिश्रा को सिसवा स्थित राकेश के मकान के अंदर से खोज निकाला। इस दौरान पुलिस ने हरिहरपुररानी के मजरा सिसवा गद्दीपुरवा निवासी राकेश कुमार यादव, सुफल कुमार व कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेजा गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि गिरफ्तारी टीम को एसपी द्वारा 10,000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed