{"_id":"69027095363110150605be1b","slug":"kanya-sumangala-yojana-is-a-boon-for-daughters-sarita-shravasti-news-c-104-1-srv1004-115243-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के लिए वरदान है कन्या सुमंगला योजना : सरिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के लिए वरदान है कन्या सुमंगला योजना : सरिता
Thu, 30 Oct 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
हरिहरपुररानी ब्लाॅक सभागार में शपथ ग्रहण करते अधिकारी। - स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी ब्लाॅक सभागार में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन व बाल विकास परियोजना कर्मियों ने महिलाओं को जागरूक किया। इसके साथ ही महिला उत्पीड़न पर रोकथाम के लिए सभी को शपथ भी दिलाई गई।
महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को लगी चौपाल में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना बेटियों के लिए वरदान है।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई करने तक छह चरणों में 25 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। इसी तरह अन्य योजनाओं के माध्यम से भी बेटियों को लाभान्वित किया जाता है, जिससे उनके पालन-पोषण व शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम व संजय कुमार वर्मा ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, दहेज उत्पीड़न, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में जानकारी दी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि बेटों के समान ही बेटियों को भी शिक्षा प्रदान करें। इस मौके पर सुपरवाइजर संगीता, नीति आयोग से अभिषेक, देहात संस्था से युसूफ सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।