फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kanibozhi Rapti Barrage Road overrun with repairs

मरम्मत के साथ उखड़ रहा कानीबोझी राप्ती बैराज मार्ग

Sun, 11 Oct 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Kanibozhi Rapti Barrage Road overrun with repairs
जमुनहा (श्रावस्ती)। जर्जर मार्ग जमुनहा क्षेत्र वासियों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। इनकी मरम्मत के नाम पर लोक निर्माण विभाग की ओर से खाना पूर्ति की जा रही है। इससे मरम्मत के साथ ही सड़क उखड़ रही है। इसका प्रमाण जमुनहा क्षेत्र के कानीबोझी चौराहा से राप्ती बैराज होते हुए भिनगा जाने वाले मार्ग पर देखा जा सकता है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मानकों की अनदेखी कर सड़क की मरम्मत कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राप्ती के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जमुनहा में मार्गों का हाल पहले से ही बदहाल है। चाहे जमुनहा बहराइच मार्ग हो या फिर मल्हीपुर बाबागंज, मल्हीपुर मधवापुर भंगहा मार्ग या फिर कानीबोझी चौराहा से राप्ती बैराज होते हुए भिनगा जाने वाला मार्ग। यह सभी मुख्य मार्ग जर्जर हैं। मौजूदा समय लोक निर्माण विभाग की ओर से कानीबोझी चौराहा से राप्ती बैराज होते हुए भिनगा मुख्यालय जाने वाले मार्ग की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग पर कराए जा रहे लेपन कार्य में ठेकेदार की ओर से मानकों की अनदेखी की जा रही है। ठेकेदार मरम्मत कार्य के लिए सड़क की सफाई भी की नहीं करा रहा है। ऐसे में मिट्टी के ऊपर ही गिट्टी व तारकोल डालकर खानापूर्ति की जा रही है। तारकोल मिक्स गिट्टी डालने में भी मानकों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तारकोल की मात्रा कम डालने के कारण गिट्टी अपने आप उखड़ रही है। एक तरफ जहां ठेकेदार की ओर से सड़क लेपन का कार्य कराया जा रहा है, वहीं पीछे से सड़क फिर से जर्जर हो रही है। इस पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण निर्माण के साथ ही यह सड़क बदहाल हो रही है। ऐसे में क्षेत्र वासियों ने डीएम टीके शिबु से हस्तक्षेप कर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed