फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kabaddi played between children of district level secondary and basic schools

Shravasti News: जिला स्तरीय माध्यमिक व बेसिक विद्यालयों के बच्चों के बीच हुई कबड्डी

Sun, 22 Oct 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 22 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi played between children of district level secondary and basic schools
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की ओर से 14 व 19 आयुवर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


19 आयुवर्ग बालकों की प्रतियोगिता में पांच विद्यालयों ने हिस्सा लिया। जबकि बालिका वर्ग में तीन टीमों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा को मात दी। जबकि बालक वर्ग में जगतजीत इंटर कॉलेज की टीम को अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज ने हराया।
वहीं 14 आयुवर्ग बालिकाओं की प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठवा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना को हराया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडे, उपप्रधानाचार्य डाॅ. महेन्द्र प्रसाद भारती, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य भावना तेवतिया व गिलौला की प्राचार्य नीतू रावत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांजे के साथ दबोचा
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने शनिवार तालबघौड़ा मजार के पास से ओरीपुरवा निवासी मुकद्दर अली को 900 ग्राम गांजे के साथ दबोचा। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed