फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Just like sons, invest energy in the education of daughters too

Shravasti News: बेटों की तरह बेटियों की पढ़ाई में भी लगाएं ऊर्जा

Fri, 05 Jun 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 05 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Just like sons, invest energy in the education of daughters too
अकबरपुर के लोरपुर ताजन में वन विभाग की नर्सरी में निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर
अंबेडकरनगर/श्रवण धाम। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर श्रवण धाम परिसर में शुक्रवार को प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पौधरोपण किया। इसी के साथ केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पांच जून से 21 जून तक संचालित होने वाले समेकित जन-कल्याण व जन-जागरूकता अभियान का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रधानमंत्री की सोच है। यह पेड़ लगाकर हम आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रख पाएंगे। बरसात होने तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पौधरोपण के साथ उनकी सुरक्षा करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की। डीएम ईशा प्रिया का जिक्र करते हुए बेटों की तरह बेटियों की पढ़ाई को भी महत्वपूर्ण बताया। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने भी पौधे रोपे। प्रभारी वनाधिकारी उमेश तिवारी ने बताया कि जिले भर में कुल 5.07 लाख पौधे रोपे गए हैं।
विज्ञापन

g यहां भी किया गया पौधरोपण : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एसपी प्राची सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में पौधा रोपा। एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, पूर्वी डॉॅ. तेजवीर सिंह, सीओ लाइन शुभम कुमार, आरआई संतोष कुमार भी मौजूद रहे। महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव, भवन प्रभारी एवं शरीर क्रिया विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने पौधे रोपे। बीएन केबी पीजी कॉलेज में प्राचार्या शुचिता पांडेय ने पौधा रोपा। छात्रों और स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विजय कुमार गुप्ता और डॉ. विवेक तिवारी मौजूद रहे। एनटीपीसी टांडा में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शपथ ग्रहण, प्रभात फेरी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा के नेतृत्व में बालिकाओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संकल्प लिया। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने अन्य कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed