{"_id":"6983876421a346f7ab01d15f","slug":"jewellery-worth-lakhs-stolen-from-house-villagers-in-panic-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117740-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: घर में घुसकर लाखों के जेवर चोरी, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: घर में घुसकर लाखों के जेवर चोरी, दहशत में ग्रामीण
Wed, 04 Feb 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
लोधनपुरवा गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
इकौना। ग्राम पंचायत बरईपुर के मजरा लोधनपुरवा निवासी विजयसेन लोधी के घर में मंगलवार की रात चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए। चोरी की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
पीड़ित विजयसेन लोधी ने बताया कि चोरों ने कमरे में रखे बक्से व आलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। सुबह कमरे में सामान बिखरा देख तत्काल डॉयल 112 पुलिस को घटना को सूचना दी। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि मौके पर जांच की गई है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
दो दिन पहले लालपुर खदरा गांव में हुई थी चोरी
इकौना क्षेत्र में तीन में दूसरी चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र में किसी चोर गैंग के सक्रिय होने की बात कह रहे हैं। रविवार की रात लालपुर खदरा निवासी तेज प्रताप सिंह के घर में चोरी हुई थी। चोरों ने उनके कमरे के बाहर की कुंडी बंद कर लाखों के जेवर उठा ले गए थे। घटना के बाद एसपी राहुल भाटी ने मौके पर निरीक्षण किया था और जल्द खुलासे की बात कही थी। वहीं, अब चोरी की दूसरी वारदात होने से दहशत और बढ़ गई थी।