{"_id":"682f7d884efeacff6b0578eb","slug":"it-was-not-a-matter-of-personal-ill-will-it-was-a-matter-of-routine-investigation-shravasti-news-c-98-1-slko1011-131013-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: व्यक्तिगत दुर्भावना नहीं, नियमित जांच का था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: व्यक्तिगत दुर्भावना नहीं, नियमित जांच का था मामला
Fri, 23 May 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 23 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की महिला एसआई पर जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल ने अभद्रता व तस्करी करने के आरोप लगाए थे। उन्होंंने गृहमंत्री, डीजी एसएसबी समेत आला अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर जांच करवाने की मांग की थी। प्रकरण की जांच कर रहे एसएसबी कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने इसे नियमित जांच का मामला बताया है।
एसएसबी की 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत की प्रथम दृष्टया जांच व पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल वाहन में सवार थे। इस दौरान एसएसबी जवानों ने उन्हें नियमों के तहत वाहन से उतरने और जांच करवाने को कहा था। इसी दौरान कहासुनी हई थी। यह मामला केवल वाहन की नियमित जांच से संबंधित था और इसमें कोई व्यक्तिगत दुर्भावना नहीं थी।
उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनोंं जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल ने बाॅर्डर पर तैनात महिला एसआई पर तस्करी करवाने का गंभीर आरोप लगाया था। इस संबंध में जानकारी लेने पर एसएसबी एसआई द्वारा उनके साथ दुर्वव्यहार की बात कही थी।