फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Inter-district three vehicle thieves arrested

अंतरजनपदीय तीन वाहन चोर गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Inter-district three vehicle thieves arrested
श्रावस्ती। वाहन चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया है। इस गैंग के तीन आरोपियों के साथ पुलिस ने सात बाइक भी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में कई स्थानों से बाइक चोरी हो चुकी हैं। इस पर पुलिस ने वाहन चोरों को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया था। मुखबिर से मल्हीपुर पुलिस को सूचना मिली कि देवरयिा नहर के पास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने छापा मारकर फरारूद्दीन उर्फ बैधू निवासी चंदनकोटिया थाना सोनवा, इमाम खां निवासी चंदन कोटिया नासिर गंज व आकाश नाग निवासी नासिरगंज थाना सोनवा को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान इन लोगों के पास से दो चोरी की बाइक पकड़ी गईं। पूछताछ के दौरान इन लोगों के कब्जे से पांच और बाइक बरामद हुईं। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग कार्यालय से बाइक चोरी
श्रावस्ती। जिला उद्यान कार्यालय में संतोष कुमार चौकीदारी करता है। वह बुधवार रात अपनी ड्यूटी पर गया था। उसने इस दौरान अपनी पल्सर बाइक को कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया था। रात करीब एक से तीन बजे के मध्य कुछ लोगों ने बाइक को चुरा लिया। इस पर उसने कार्यालय के आसपास रहने वाले तीन लोगों का नाम बताते हुए मामला दर्ज कराने की मांग की है। संतोष का आरोप है कि यह तीनों लोग आसपास घूमते रहते हैं। जिन्होंने उसकी बाइक चोरी की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed