{"_id":"64c556654bfcab0bd10f6068","slug":"instructions-to-speed-up-the-consolidation-work-srawasti-news-c-104-1-srv1002-627-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चकबंदी कार्य में तेजी लाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चकबंदी कार्य में तेजी लाने का निर्देश
Sat, 29 Jul 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के पांच गांवों में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने एक बैठक कर की। उन्होंने चकबंदी से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर इसे जल्दी पूरा किए जाने का निर्देश दिया।
बैठक में बताया गया कि इकौना क्षेत्र के पांच गांवों में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में से दो गांवों में उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रक्रिया फिलहाल स्थगित है। जबकि मनिका कोट में धारा छह के प्रकाशन में चकबंदी विभाग को पत्र भेजा गया है। पूरे मंसाराम का नक्शा जीर्णशीर्ण होने के कारण सर्वे टीम गठित करने के लिए चकबंदी आयुक्त को पत्र भेजा गया है।
जबकि खर्च वीरान में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। जहां कब्जा परिवर्तन का कार्य अंतिम चरण में है। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पीके राय, चकबन्दी अधिकारी मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।