{"_id":"5f832e288ebc3e9bae32b9d6","slug":"innocent-dies-due-to-electrocution-srawasti-news-lko5447129101","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर के पुरानी बाजार में रविवार को करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। बालक सीढ़ी के सहारे पड़ोसी के घर में जा रहा था। जहां वह छज्जे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के ही मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी अल्क्षेंद्र इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राममूर्ति की ओर से घर में प्लास्टर कराया जा रहा है। इसके लिए उसने दीवारों पर पानी डाला था। इससे घर के छज्जे में करंट उतर आया। वहीं पड़ोस में रह रहे अधिवक्ता राकेश कुमार गुप्ता का पुत्र कृष्णा गुप्ता (05) रविवार सुबह अपने घर में खेल रहा था।
जहां से वह अचानक राममूर्ति के घर चला गया। जैसे ही वह सीढ़ी के सहारे छज्जे पर पहुंचा तभी करंट के कारण नीचे गिर गया। इस दौरान बचने के प्रयास में कृष्णा ने पास में लगे पावर प्लग को पकड़ लिया। इससे विद्युत केबिल मासूम पर ही गिर गई। जब तक परिवारीजनों को इसकी जानकारी होती मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस से परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके चलते कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है। वहीं मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।