फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Increased water in Rapti, 28 villages targeted by harvesting

राप्ती में बढ़ा पानी, कटान के निशाने पर 28 गांव

Wed, 08 Jul 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Increased water in Rapti, 28 villages targeted by harvesting
श्रावस्ती। राप्ती का जलस्तर बुधवार सुबह से ही बढ़ने लगा है, लेकिन अभी तक नदी खतरे के निशान तक नहीं पहुंची है। पानी तेजी के साथ डिस्चार्ज हो रहा है। इससे नदी के मुहाने पर बसे ग्रामीणों को आशंका है कि जैसे जैसे नदी घटेगी वैसे वैसे कटान बढ़ेगी। इससे करीब 28 गांव प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

इस समय मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। विगत दो दिनों से कभी दिन तो कभी रात में बरसात हो रही है। यही स्थिति नेपाल स्थित पहाड़ों की भी है। रुक रुक कर हो रही बरसात का पानी राप्ती में आ रहा है। इसके चलते नदी का जलस्तर बुधवार सुबह अचानक बढ़ गया। सुबह राप्ती का जलस्तर 127.60 मीटर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

इससे पहले जल स्तर 127.55 मीटर था। यह जलस्तर दोपहर बारह बजे तक स्थिर रहा। इस दौरान नदी में पानी निकलने की क्षमता 36026 क्यूसेक प्रति घंटे थी। इस बढ़े जलस्तर का प्रभाव हरिहरपुररानी व जमुनहा क्षेत्र में भी देखने को मिला। यह बात और है कि नदी के स्थिर हो जाने के कारण इसके अभी खतरे के निशान तक पहुंचने में समय है। इसका खौफ नदी के तट पर बसे लोगों में दिखा। अशरफ नगर में राप्ती एक मकान की नींव से सट कर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रहने वाले ग्रामीणों को आशंका है जब नदी का जलस्तर घटेगा तो यही मकान कटकर राप्ती में विलीन हो जाएगा। इसी तरह की स्थिति कई और गांवों की भी है। जहां जलस्तर घटने के बाद कटान प्रारंभ हो जाएगी।
यहां कटान की आशंका
अशरफ नगर, टिकुइया, सुल्तानजोत, मनिकापुर, वीरपुर, सर्रा, लक्ष्मनपुर सेहरनिया, संगमपुरवा, लालबोझा दर्वेश गांव, खर्च, गौहनिया, मधयनगर, कोलाभार मजगवां, लैबुड़वा, डिंगुरथाजोत, खरगौरा गनेश, बेलरी, गंगाभागड़, कलकलवा, मुजेहना, शाहपुर कला, कोटवा, भुतहा, चक्रभंडार राजगढ़ गुलहरिया, खरगौरा बस्ती, दहावर कला, इमिलिया व मझौवा सुमाल गांव नदी की कटान के जद में हैं।

नदी का जलस्तर फिलहाल सामान्य है। कहीं भी कटान व अन्य प्रकार की सूचना नहीं है। यदि कहीं कटान होती है तो वहां आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - योगानंद पांडेय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed