फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   If the order is implemented then you will get rid of stray animals

Shravasti News: आदेश पर हो अमल तो छुट्टा जानवरों से मिले निजात

Mon, 03 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 03 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
If the order is implemented then you will get rid of stray animals
गिलौला (श्रावस्ती)। प्रदेश सरकार की ओर से सभी छुट्टा मवेशियों को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित कराने का दावा किया जा रहा है। जबकि हकीकत एकदम जुदा है। अधिकतर छुट्टा मवेशी मुख्य मार्गों व खेतों में डेरा जमाए हुए हैं। जिनसे फसल को बचाने के लिए किसान परेशान हैं।जिले में स्थापित गोआश्रय स्थल में रहने वाले शत-प्रतिशत गोवंशों की ईयर टैगिंग व जियो ट्रैकिंग कराने के लिए बैठकों में डीएम की ओर से लगातार निर्देशित किया जा रहा है। जिसका जिले में अनुपालन नहीं हो रहा है। अधिकारियों के निरीक्षण की पूर्व सूचना पर जिम्मेदार आसपास घूम रहे गोवंशों को आश्रय स्थलों में लाकर संरक्षित कर देते हैं। जिनकी संख्या के आधार पर उनके चारा-पानी के नाम पर सरकारी धन निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों के जाने के बाद गोआश्रय स्थलों के जिम्मेदार गोवंशों को आश्रय स्थलों से बाहर देते हैं। जो किसानों की फसलों पर कहर बरपाते हैं। जिनसे सुरक्षा के लिए किसान दिन-रात खेत की रखवाली कर रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्य मार्गों में झुंड में मौजूद गोवंश दुर्घटना का कारण बन गए हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने एक अप्रैल से सभी गोवंशों को आश्रय स्थलों में संरक्षित कराने का दावा किया है। ऐसे में किसानों का मानना है कि यदि मुख्यमंत्री के आदेश का अनुपालन हो तो छुट्टा जानवरों से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed